युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पाली सिटी

युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला

अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश प्रजापत

पाली सिटी अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ?रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए।असफलता से नही घबराए-मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर भाजपा जिला मंत्री केसर सिंह परिहार भाजपा नेता रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया।

ये रहे मौजूद-कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया ओम सिंह सोढा राजू सिंह चौहान एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा कल्याण सिंह सोलंकी रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर राजू सिंह भाटी नरपत सिंह सोलंकी विजय सिंह निर्वाण खीम सिंह भाटी बाबू सिंहगहलोत केशर सिंह झाला मांगू सिंह गोयल जगदीश सिंह इंदा गोपाल सिंह चावडा पूनम सिंह सोलंकी समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।