वरिष्ठ कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026–27 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन

वरिष्ठ कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026?27 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन

रेलवे टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंबाला मंडल के साहिल यादव को मिला रजत

अंबाला। भुवनेश्वर में आयोजित वरिष्ठ कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026?27 में भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों, रेलवे तथा सर्विसेज़ टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की Boys टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में रेलवे का नाम गौरवान्वित किया। वहीं अंबाला मंडल में कार्यरत श्री साहिल यादव (वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट क्लर्क) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। साहिल यादव की इस उपलब्धि से अंबाला मंडल सहित भारतीय रेलवे में खुशी की लहर है।

इसके साथ ही भारतीय रेलवे Girls टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर रेलवे की खेल प्रतिभा को एक बार फिर साबित किया। टीम की इस सफलता में कोच श्री कपिल कौशिक (स्पोर्ट्स सेक्रेटरी/अंबाला मंडल) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से खिलाड़ियों ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता के पीछे मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के निरंतर प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बेहतर संसाधन एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीआरएम अंबाला श्री विनोद भाटिया, स्पोर्ट्स ऑफिसर/Sr.DEE अंबाला मंडल चंद्रकांत मूंगरे तथा सीनियर डीसीएम/अंबाला मंडल यशनजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों, कोच और टीम सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह