एटा/जलेसर: भाजपा नेता ने रिश्वतखोर लेखपाल के विरुद्ध एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

*एटा/जलेसर: भाजपा नेता ने रिश्वतखोर लेखपाल के खिलाफ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।*

जलेसर/एटा:

जनपद एटा की तहसील जलेसर में आज 08 मई 2026 दिन शुक्रवार को भारतीय जानता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा विक्की ठाकुर द्वारा उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत को भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें एसडीएम जलेसर से लेखपाल अमित कुमार जैसवाल के भ्रष्टाचार के चलते किसानो से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पर खुलेआम हो रही लूट व अवैध वसूली को लेकर एक शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमे कहा गया है कि लेखपाल अमित जैसवाल द्वारा किसानों के कामों के लिए रेट लिस्ट बनाई गई है जिसमें लेखपाल 1000/ रू आय और जाति प्रमाण पत्रों के लिए, 4000/रू खतौनी में अंश सही कराने के लिए और 10000/रू फफर्द में नाम संसोधन कराने के लिए मांगता है। जो किसान पैसे नहीं देता है उसके प्रमाण पत्र आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाते है। जिस पर उपजिलाधिकारी जलेसर द्वारा तत्काल तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह से जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। भाजपा नेता विक्की ठाकुर ने बताया है कि योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने वाली भाजपा सरकार में कोई भी भृष्टाचार में संलिप्त भ्रष्ट कर्मचारी या अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।