सीकरी में सपा विधानसभा कार्यकारिणी का गठन, युवा चेहरों को मिली जगह।

साजिद उस्मानी/फतेहपुर सीकरी: समाजवादी पार्टी, जिला आगरा (विधानसभा फतेहपुर सीकरी-91) में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

दिनांक 04/05/2026 को कौरई टोल प्लाजा के पास स्थित श्री जी होटल में आयोजित पार्टी बैठक में विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में शाकिर अब्बासी पुत्र अली हुसैन, निवासी शेख रहीम, फतेहपुर सीकरी को पार्टी में उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

वहीं आसिफ कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी, निवासी फतेहपुर सीकरी को विधानसभा सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह मनोनयन विधानसभा अध्यक्ष रहीश पाल चाहर द्वारा किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा देंगे और क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।

इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

#समाजवादी_पार्टी #आगरा #फतेहपुर_सीकरी #राजनीति #नियुक्ति