पचोर तहसील में रिश्वतखोरी का आरोप, रीडर के खिलाफ शिकायत

पचोर/राजगढ़ -तहसील कार्यालय पचोर में पदस्थ एक रीडर पर रिश्वत मांगने और काम में लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में रामबाबू सुतार ने तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तहसील कार्यालय में कार्यरत रीडर अमित विश्वकर्मा द्वारा किसानों और आवेदकों से कार्य के बदले रिश्वत मांगी जाती है। बिना पैसे दिए आवेदनों को बार-बार घुमाया जाता है, जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं, जो आवेदक रिश्वत नहीं देते, उनके प्रकरणों की तारीख जानबूझकर बढ़ा दी जाती है और फाइलों को दबाकर रखा जाता है।आवेदक का कहना है कि तहसील कार्यालय, जिसे आमजन न्याय का स्थान मानते हैं, वहां इस प्रकार की गतिविधियों से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने तहसीलदार से तत्काल संबंधित कर्मचारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच कराने की मांग की है।

इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं