ऑपरेशन ‘मनी बैक’ में राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 6 दिन में लौटाए 3.01 लाख रुपए

राजगढ़। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ?ऑपरेशन मनी बैक? के तहत राजगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार युवक को मात्र 6 दिनों में 3 लाख 1 हजार 193 रुपए की पूरी राशि वापस दिलाई।पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान (29), निवासी अकबर कॉलोनी ब्यावरा ने 23 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल में व्हाट्सएप का ऑटो डाउनलोड फीचर चालू होने के कारण एक संदिग्ध APK फाइल स्वतः डाउनलोड हो गई। इसके बाद मोबाइल हैक कर अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 3,01,193 रुपए निकाल लिए।शिकायत मिलते ही साइबर सेल राजगढ़ ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की। टीम ने संदिग्ध खातों की पहचान कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और राशि को फ्रीज करायाआवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप का ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें तथा किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। साथ ही OTP व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश चक्रवर्ती, आरक्षक हितेश यादव, अंतिम सोलंकी एवं शुभम मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।