तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खेरागढ़ में जश्न, सैंया तिराहे पर मिष्ठान वितरण

खेरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत के बाद उत्सव का माहौल देखने को मिला। चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू? के नेतृत्व में सैंया तिराहे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर जीत की खुशी साझा की।

इस दौरान मिष्ठान वितरण कर लोगों को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा।

चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू? ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, संगठन शिल्पी सुनील बंसल के मजबूत संगठनात्मक कौशल और हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना अटूट विश्वास जताया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है और आने वाले समय में भी विकास की यह गति जारी रहेगी।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, एडवोकेट सुरेंद्र लवानियां, अभिषेक पचौरी, अब्बू लवानियां, सुनील बंसल, नितिन पाराशर, कोमल सिकरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान ?भारत माता की जय? और ?भाजपा जिंदाबाद? के नारों से माहौल गूंजता रहा।