अखिल भारतीय आदर्श मेघवाल महासभा की बैठक पंचायती धर्मशाला में हुई सम्पन्न 

आज अखिल भारतीय आदर्श मेघवाल महासभा की बैठक पंचायती धर्मशाला श्रीगंगानगर में शंकर मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए शंकर मेघवाल ने आज की मीटिंग का एजेंडा सबके सामने रखा मीटिंग में उपस्थित महासभा के सभी सदस्यों ने मीटिंग के एजेंडे पर अपने अपने विचार रखे, उपस्थित सभी लोगों ने अगस्त 2026 में संस्था द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज से ही काम शुरू करने का आव्हान किया गया। मीटिंग में इंजीनियर जगनलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की घोर निंदा की गई।

बैठक के दौरान संस्था द्वारा समाज के दो दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भेंट की गई। बैठक में संस्था द्वारा फरवरी 2027 में समाज की 11 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

आज बैठक में संस्था के अध्यक्ष शंकर मेघवाल, जिला कोषाध्यक्ष संदीप गहलोत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ उग्रसेन मेहरड़ा, रामेश्वर दयाल मेघवाल, मेघवाल पंचायती धर्मशाला श्रीगंगानगर अध्यक्ष किशोरी लाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष दयाराम बारूपाल, जिला सह सचिव मदन भाटिया, गंगानगर तहसील अध्यक्ष एडवोकेट रमेश लोथिया, रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष धर्मपाल इंदलिया, थांदेवाला सरपंच छिंद्रपाल मेघवाल, डूंगरसिंहपुरा के युवा अध्यक्ष बिहारी लाल, रायसाहब लोथिया, छात्र सोनू चीनिया, सुरेन्द्र कुमार, वकील मेघवाल, पाल सिंह इंखिया, सुखराम मेघवाल, मनीवाली पंचायत अध्यक्ष कृष्ण मेहरड़ा, संदीप कुमार, अर्जुन मेघवाल, मटीली राठान के अध्यक्ष बाबू राम पंवार, भजनलाल इंदलिया, देवाराम मेघवाल, राजेन्द्र कुमार, नेतेवाला के युवा अध्यक्ष जगसीर मेहरड़ा, सुनील आजाद, रवि कुमार, मनोज जाटव सहित बड़ी संख्या में महासभा से जुड़े लोग मौजूद रहे।