जन साहस संस्था द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

महोबा: छानी कला में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया गया सम्मानित

महोबा जनपद के कबरई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छानी कला में दिनांक 01 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जन साहस संस्था द्वारा एक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत भवन/सचिवालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मजदूरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के PRI सदस्य, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सेवक (GRS), पंचायत सहायक तथा प्रधान प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जन साहस संस्था के जिला समन्वयक आदित्य कुमार, जन साथी अमरकांत जी एवं ज्वालदीन जी ने मजदूरों के संघर्ष, उनके अधिकारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही पंचायत सहायक नेहा जी एवं DLSA से PLV मीनाक्षी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मजदूरों को जागरूक रहने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। साथ ही मजदूरों के कठिन परिश्रम एवं समाज में उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाया जा सके।