आज दिनांक 26/01/2026 को महोबा जनपद जन साहस संस्था के DMRC कार्यालय मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह आज दिनांक 26/01/2026 को महोबा जनपद जन साहस संस्था के DMRC कार्यालय मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हमारे जनसाथी व जिला टीम के साथी उपस्थित रहे जिसमें *जनसाथी मधु जी* के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं संविधान के रचियता श्री बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा मे माला अर्पण किया इसके बाद सभी साथियों ने सावधान मुद्रा मे राष्ट्र गान गाया और जिला समन्वयक आदित्य कुमार जी द्वारा मार्गदर्शन किया गया और गण तन्त्र दिवस के उपलक्ष में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि-हमारा संविधान आज पूरे विश्व में एक मिसाल है। जिसमें समस्त देशवासियों को समानता का अधिकार है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी प्रेम, भाईचारे व एकता का प्रतीक है।
भारत वर्ष के महान संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में विशेष रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को आजादी का अहसास कराया है, अथवा विशेष अधिकार दिए हैं। जब से हमारा भारत आजाद हुआ है तभी से आर्थिक व तकनीकी रूप से हमारा देश सम्पन्नता की ऊंचाइयों तक पहुंचा है।
आज पूरे विश्व में भारत आशा की किरण बनकर सूर्य की भांति आकाश में चमक रहा है, यह सब आजाद भारत में ही संभव हुआ है। हमें ये आजादी आसानी से नहीं मिली है, इसके लिए देश के शूरवीरों व आजादी के मतवालों ने अपना बलिदान देकर दिलाई है, हमें उनका सदैव आभार मानना चाहिए।
आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह सब भारत माता के उन सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के नाम कर दिया था। भारत के प्रसिद्ध विद्वानों, कवियों, इतिहासकारों अथवा लेखकों ने भारत का सामाजिक रूप से सुधार करके भारत की आजादी में चार चांद लगाए।
आज भारत पूर्व विश्व में अतुल्य है। सामाजिक कुप्रथाओं का अंत हुआ, गरीबों का आर्थिक शोषण समाप्त हुआ तथा गांवों की दयनीय स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। आज भारत सहित पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है, जो आजादी के नाम पर एक सबसे बड़ा कलंक है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। कुछ लोग आतंकवाद का चोला पहन लेते हैं तथा निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं, देशवासियों में भय का माहौल पैदा करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप जनता में सरकारी नीतियों व देश के रक्षातंत्र के प्रति भ्रम उत्पन्न होता है। हम सभी भारतीय को चाहिए कि आतंकवाद के खिलाफ एकमत तथा एकजुट होकर सरकार को सहयोग करें।
यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत की पुण्यभूमि पर जन्म लिया और आजादी के सुंदर वातावरण में सांस ली। देश प्रेम एक पवित्र भाव है जो हर नागरिक में होना अनिवार्य है।
कुछ लोग अपने स्वार्थपूर्ति के लिए हमारे पवित्र देश को भ्रष्टाचार की चादर में समेट रहे हैं और देश की भोलीभाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। हमें एक जूट होकर ऐसे भ्रष्ट लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है तथा भ्रष्टाचार रूपी रावण का अतिशीघ्र दहन करना चाहिए।
भारत वर्ष को पहले की भांति सोने की चिड़िया बनाना है तथा आजादी का सही अर्थ समझना है, प्रत्येक भारतीय को अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा, तभी हमारा देश पूरे विश्व में एक महाशक्ति बनकर सामने आएगा। यही हमारा मुख्य ध्येय है। व सभी साथियों द्वारा संविधान को पढ़कर उसके अनुपालन की शपथ ली एवं कार्यक्रम की समाप्ति की जिसमें हमारे जन साहस संस्था से जनसाथी मधु, अमरकांत, कमलेश जी,फील्ड ऑफिसर राजेश जी रिसोर्स सेंटर फैसिलिटेटर तनवीर जी , जिला समनव्यक आदित्य कुमार जी उपस्थित रहे |