अलीगढ़ जंक्शन पर यात्रियों को मिल रही नि:शुल्क शीतल पेयजल सेवा

अलीगढ़ जंक्शन पर भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवी संस्था मानव उपकार समिति द्वारा स्टेशन परिसर में नि:शुल्क शीतल पेयजल सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिल रही है।

संस्था के स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों के जनरल कोचों के सामने खड़े होकर यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करा रहे हैं। इस पहल से विशेष रूप से लंबी दूरी के यात्रियों, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल रहा है।

रेल प्रशासन ने इस जनसेवा की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया है। स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार, वाणिज्य निरीक्षक तपेश गोस्वामी तथा संस्था के पदाधिकारियों के समन्वय से यह सेवा सुचारु रूप से जारी है।