मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

फिरोजाबाद। आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को गिरधारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुल्हावली के प्रांगण में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि एफ एस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य बृजेश यादव एवं समस्त स्टाफ द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

समारोह का संचालन सत्य प्रकाश ने किया, जबकि कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंधन की ओर से प्रदीप यादव का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सोनम यादव (86%), निकिता (82%), अंकित (79%), अंकुश (75%), सोनी (78%), नंदिनी (77%) एवं प्रियंका (77%) शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय, मनोज चौधरी, जगबीर सिंह, अखिलेश कुमार राव, टीकाराम, विशुन हरी, जितेंद्र सिंह, रुमाल सिंह तथा श्रीमती हसरत शाह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।