33 फुटा रोड(हल्का साहनेवाल) निर्माण  में अनियमितताओं पर  आक्रोश

29 अप्रैल'2026लुधियाना !हल्का साहनेवाल क्षेत्र में 33 फुट रोड के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है और निर्माण मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है।
जनता द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु:
सड़क के नीचे उचित बेस(नींव) नहीं डाली गई।
घटिया सामग्री का उपयोग किया गया इंटरलॉकिंग टाइल्स/ईंटें मानकों के अनुसार नहीं लगाई गई है।
निर्माण कार्य में पारदर्शिता का अभाव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क जनता के पैसों से बनाई जा रही है लेकिन इसमें भ्रष्टाचार की बू साफ नजर आ रही है। कई जगहों पर सड़क बनने के तुरंत बाद ही खराब स्थिति देखने को मिल रही है जिससे आने वाले समय में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के श्री अमन श्रीवास्तव ( मीडिया वाइस कोआर्डिनेटर) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सरपंच को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को मानकों के अनुसार ठीक नहीं किया गया तो इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उच्च अधिकारियों को भी शिकायत भेजी जाएगी।
समाज सेवी अमन श्रीवास्तव ने कहा कि यह लड़ाई किसी सड़क की नहीं बल्कि जनता के अधिकारियों का है जनता जाग चुकी है किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क निर्माण की निष्पक्ष जाँच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ।
अमन श्रीवास्तव ने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे जनता के हक के लिए संघर्ष करेंगे।