​नीलकमल की टीम ने जीता पंचम खेड़ा प्रीमियम लीग का खिताब, प्रिंस बने 'मैन ऑफ द मैच'

रिपोर्टर रोहित कुमार कनौजिया

उन्नाव औरास। औरास क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए आयोजित 'पंचम खेड़ा प्रीमियम लीग (सीजन-1)' का भव्य और रोमांचक समापन हुआ। कड़कती धूप पर क्रिकेट का जुनून भारी पड़ा और फाइनल मुकाबले में नीलकमल की टीम ने पूर्व प्रधान राकेश की टीम को हराकर सीजन-1 के चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला नीलकमल इलेवन और राकेश इलेवन के बीच खेले गए इस फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शानदार बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर नीलकमल की टीम ने जीत का परचम लहराया। मैच के दौरान लाजवाब कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। खेल में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रिंस को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से प्रधान अनुज यादव, पूर्व प्रधान राकेश, डॉक्टर गंगा प्रसाद, संतोष ब्रवीसन, रज्जन लाल, मुनेश, सियाराम, शंभू और राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर अशोक, अजय, भगवान दीन, राम नरेश, टुन्नी मिथलेश, उमेश, वीरपाल और अरुन सहित लोधई, पंचम खेड़ा व दयाल खेड़ा के तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

सफल आयोजन की सराहना लीग के संचालक मोती के कुशल प्रबंधन की सभी ने सराहना की। पूरी प्रतियोगिता के दौरान नीरज, पवन नेगी और विजेता टीम के कप्तान नीलकमल का नेतृत्व सराहनीय रहा। ग्रामीणों ने इस आयोजन को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।