एटा: जलेसर में महिला जन आक्रोश अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।

*एटा: जलेसर में महिला जन आक्रोश अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।*

जलेसर/एटा:

संसद में विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल पास न होने देने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महिला जन आक्रोश पैदल मार्च नगर पालिका परिषद जलेसर से बाजार में होते हुए तोप चौराहा पर जाकर विपक्ष का पुतला दहन किया गया, जन आक्रोश पैदल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम की संयोजिका नीलम प्रजापति सदस्य जिला कार्य समिति एटा ने कहा कि महिला आरक्षण हमारा अधिकार है जिसको हम लेकर रहेंगे जब तक हमें अपना अधिकार नहीं मिलता है महिलाओं का आक्रोश,आंदोलन जारी रहेगा विधेयक का विपक्ष द्वारा संसद में विरोध किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है,विपक्ष को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद जलेसर अध्यक्ष गौरी वर्मा ने की। कार्यक्रम की संयोजिका- नीलम प्रजापति सदस्य जिला कार्य समिति एटा रहीं। जन आक्रोश पदयात्रा में बढ़ चढ़कर महिलाओं ने भाग लिया | संजीव कुमार चेयरमैन प्रतिनिधि जलेसर,सुधा गुप्ता सक्रिय सदस्य, मीनाक्षी मंडल उपाध्यक्ष, गिरजा प्रजापति सक्रिय सदस्य, मुन्नी देवी सक्रिय सदस्य, खुशी आदि सैकड़ो महिलाओं में पैदल मार्च कर पुतला दहन किया।
जन आक्रोश महिला पदयात्रा में मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, दिलीप वार्षेय,मंडल अध्यक्ष, पवन पचौरी सोनू ,सत्येंद्र जादौन , अनिल कुमार, विजय गौतम, गौरी वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका व सदस्य जिला कार्य समिति एटा नीलम प्रजापति मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।