बी.एल. मीणा ने उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार का कार्यभार संभाला

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर बी.एल. मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मीणा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की और संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की।

बी.एल. मीणा भारतीय रेलवे लेखा सेवा के 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्हें रेलवे वित्त, प्रशासन एवं प्रबंधन का लंबा अनुभव प्राप्त है। हाल ही में वे मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, पश्चिम रेलवे अहमदाबाद, रतलाम व राजकोट मंडल तथा पश्चिम रेलवे मुंबई में विभिन्न महत्वपूर्ण वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे परिवार ने उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।