चार रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक बदलाव, कई स्टेशनों पर बदलेगा टाइम टेबल

चार रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक बदलाव, कई स्टेशनों पर बदलेगा टाइम टेबल

जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से 04 रेलसेवाओं के मार्ग में कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निम्न रेलगाड़ियों के कुछ स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय में बदलाव लागू किया जा रहा है।

इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

1. गाड़ी संख्या 14620/14619 फिरोजपुर कैंट अगरतला एक्सप्रेस

14620 फिरोजपुर कैंट अगरतला एक्सप्रेस का समय 04 मई 2026 से अगरतला स्टेशन पर बदलेगा।

14619 अगरतला फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस का समय 07 मई 2026 से मार्ग के अगरतला, आमबासा, धर्मनगर, पाथारकांदी, न्यू करीमगंज, बदरपुर, न्यू हाफलंग, लामडिंग, होजाई, जागीरोड और गुवाहाटी स्टेशनों पर आंशिक रूप से बदलेगा।

2. गाड़ी संख्या 15910/15909 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस

15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का समय 30 अप्रैल 2026 से डिब्रूगढ़ स्टेशन पर बदलेगा।

15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का समय 05 मई 2026 से मार्ग के डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुखिया, नाहरकटिया, भोजो, लाकवा, सिमलगुड़ी और मरियानी स्टेशनों पर बदलेगा।

3. गाड़ी संख्या 19615/19616 उदयपुर सिटी कामाख्या एक्सप्रेस

19615 उदयपुर सिटी कामाख्या एक्सप्रेस का समय 04 मई 2026 से कामाख्या स्टेशन पर बदलेगा।

19616 कामाख्या उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का समय 07 मई 2026 से मार्ग के जलगांव, अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, गोवालपाड़ा टाउन और कामाख्या स्टेशनों पर बदलेगा।

4. गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

इस ट्रेन का संचालन समय 02 मई 2026 से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से परिवर्तित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अद्यतन समय जानने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा अथवा अधिकृत वेबसाइट/ऐप से जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।