यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन, 3 मई को चलेगी

अजमेर। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09607 मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल ट्रेन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को मदार स्टेशन से रात्रि 19:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04:40 बजे मडगांव पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 पावरकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष रेलसेवा के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी और गोवा जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।