गया स्टेशन पर सीसी अप्रोन डिसमेंटलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

बिलासपुर। रेल अधोसंरचना को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर सीसी अप्रोन के डिसमेंटलिंग कार्य हेतु लाइन नंबर-1 पर ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक किया जाएगा।

इस ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है?

1. गाड़ी संख्या 03253 पटना चर्लपल्ली एक्सप्रेस

दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर)

पटना से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से

जटडुमरी दनियावां बाजार इसलामपुर नातेसर तिलैया पैमार बन्धुआ होकर चर्लपल्ली जाएगी।

2. गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली?पटना एक्सप्रेस

दिनांक 29 अप्रैल से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर)

चर्लपल्ली से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से

बन्धुआ पैमार तिलैया नातेसर इसलामपुर दनियावां बाजार जटडुमरी होकर पटना जाएगी।

3. गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली?पटना एक्सप्रेस

दिनांक 01 मई से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर)

चर्लपल्ली से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से

बन्धुआ पैमार तिलैया नातेसर इसलामपुर दनियावां बाजार जटडुमरी होकर पटना जाएगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की सही स्थिति एवं समय की जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 का उपयोग करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।