मध्य रेल की बड़ी पहल, तीन प्रमुख ट्रेनों का एलएचबी रेक में स्थायी रूपांतरण

मुंबई। यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने पारंपरिक रैक वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों को एलएचबी रेक में बदलने का निर्णय लिया है। रेलवे अब इन ट्रेनों का संचालन पारंपरिक कोचों के स्थान पर एलएचबी रेक के साथ करेगा और इनके कोच संयोजन में भी संशोधन कर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 11001/11002 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बल्हारशाह-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22137/22138 नागपुर-अहमदाबाद-नागपुर एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 22175/22176 नागपुर-जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस अब एलएचबी रेक के साथ चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 11001/11002 की संशोधित संरचना में 1 एसी फर्स्ट, 1 एसी 2 टियर, 3 एसी 3 टियर, 5 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 जनरेटर कार और 1 सेकेंड सीटिंग व लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल होगी। इस प्रकार कुल 16 एलएचबी कोच रहेंगे।

वहीं ट्रेन संख्या 22137/22138 नागपुर-अहमदाबाद-नागपुर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22175/22176 नागपुर-जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस की संशोधित संरचना में 2 एसी 2 टियर, 7 एसी 3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 जनरेटर कार और 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग व लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल होगी। इन ट्रेनों में कुल 21 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 11001 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बल्हारशाह एक्सप्रेस 15 जून 2026 से सीएसएमटी से एलएचबी रेक और संशोधित संरचना के साथ चलेगी। ट्रेन संख्या 11002 बल्हारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस 17 जून 2026 से बल्हारशाह से एलएचबी रेक के साथ संचालित होगी। ट्रेन संख्या 22137 नागपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 जून 2026 से नागपुर से, जबकि ट्रेन संख्या 22138 अहमदाबाद-नागपुर एक्सप्रेस 18 जून 2026 से अहमदाबाद से एलएचबी रेक के साथ चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 18 जून 2026 से नागपुर से और ट्रेन संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 19 जून 2026 से जयपुर से एलएचबी रेक के साथ संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और स्थिति की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यह जानकारी डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल द्वारा दी गई।