पर व्यक्ति डेढ़ लाख लेकर मलेशिया भेजा, 3 साल 4 महीने से फंसे तीन युवक, परिवार ने लगाई मंत्री जितिन प्रसाद से मदद की गुहार

ब्रेकइंग जिला पीलीभीत

रितिक मिश्रा स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश खालसा लाइव 24 न्यूज़ चैनल

पर व्यक्ति डेढ़ लाख लेकर मलेशिया भेजा, 3 साल 4 महीने से फंसे तीन युवक, परिवार ने लगाई मंत्री जितिन प्रसाद से मदद की गुहार

पीलीभीत जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के रहने वाले जितेंद्र तथा थाना जहानाबाद के पुल खमरिया निवासी साजन और तारकेश्वर नामक तीन युवकों के मलेशिया में फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने भारत सरकार में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मदद की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने युवकों से पर व्यक्ति करीब 1 लाख 50 हजार रुपये लेकर उन्हें काम दिलाने के नाम पर मलेशिया भेजा था।

परिजनों का कहना है कि मलेशिया पहुंचने के बाद युवकों से लगातार काम कराया जा रहा है, उनके साथ मारपीट की जा रही है और उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोप है कि उन्हें भारत वापस लौटने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पिछले 3 साल 4 महीने से विदेश में फंसे हुए हैं।

पीड़ित परिवारों ने किसान नेता देव स्वरूप पटेल के माध्यम से केंद्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद से मांग की है कि मलेशिया में फंसे युवकों को सकुशल भारत वापस लाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र में विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की गई है।

परिजनों के अनुसार, विदेश में फंसे युवकों ने मोबाइल के जरिए अपनी परेशानी बताई है, जिसके बाद परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि मंत्री जी को अवगत करा दिया गया है जल्द मलेशिया में फंसे युवकों की घर वापसी कराई जाएगी