बेमौसम तेज आंधी और मूसलाधार बरसात ने किसानों पर कहर बरपाया।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश

बेमौसम तेज आंधी और मूसलाधार बरसात ने किसानों पर कहर बरपाया।

कलीनगर, पूरनपुर, बीसलपुर , अमरिया समेत पूरे जिले में अचानक मौसम के बदले मिजाज ने खेतों में पकी खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया।, जिससे किसानों की भारी नुकसान की आशंका है।

पिछले बीते दिनों देर शाम आई तेज आंधी के साथ बारिश ने गेहूं ,अन्य रबी फसलों को खेतों में ही बिछाया। कई स्थानों पर फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई। कटाई के लिए तैयार फसल अब खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों द्वारा कहा जा रहा है । इस समय फसल पूरी तरह पक चुकी थी कटाई का काम शुरू होने वाला था । लेकिन बेमौसमी बरसात ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गईं, सरसों की फसल भी प्रभावित हुई । कई किसानों ने बताया ,अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल सड़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा। ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था भी आंधी के चलते प्रभावित हो गई है। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरें सामने आई है, जिससे जन- जीवन भी अस्त- व्यस्त हो गया। किसानों का कहना है। पहले ही लागत बढ़ने और उचित दाम न मिलने से किसान परेशान थे। ऊपर से इस बेमौसम बरसात ने उनकी आर्थिक स्थिति को और भी कमजोर कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। प्रशासन का कहना है कि बेमौसम बरसात में प्रभावित खेतों में फसल के नुकसान का आकलन कर उत्तर प्रदेश शासन से मुआवजा राशि दिलवाया जाएगा।

आज दिनांक 8/04/2026 को दोपहर में प्रभावित किसानों को बेमौसम बरसात और आंधी ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे पूरे जिले में मायूसी का माहौल बन गया है।
संवाददाता गुरदीप सिंह