बिजनौर: होमगार्ड परीक्षा के दूसरे दिन अग्निशमन विभाग रहा अलर्ट, सीएफओ ने की मॉनिटरिंग

बिजनौर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर यूनिट को अलर्ट मोड पर रखा गया।

यह पूरी व्यवस्था मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय की देखरेख में संचालित की गई। सीएफओ डॉ. आर के पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।

अग्निशमन विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर उपलब्ध कराए गए हैं।