ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी

गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु 09157 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर एकल यात्रा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 26 अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 09157 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 26 अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिन्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन शाम 18:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 19 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 15 शयनयान श्रेणी, 2 साधारण द्वितीय श्रेणी तथा 2 एस.एल.आर.डी. कोच शामिल होंगे।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।