चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद द्वारा फॉगिंग कराकर दवा का छिड़काव कराया गया।

बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद द्वारा फॉगिंग कराकर दवा का छिड़काव कराया गया। यह कार्य चेयरमैन नूरसबा बेगम के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में किया गया।


नगर पंचायत की टीम ने फॉगिंग मशीनों के माध्यम से मच्छरों के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान लोगों ने नगर पंचायत के इस प्रयास की सराहना की।


चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।