महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया छिंदवाड़ा–सिवनी–नैनपुर–ग्वारीघाट रेलखंड का सघन संरक्षा निरीक्षण

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया छिंदवाड़ा?सिवनी?नैनपुर?ग्वारीघाट रेलखंड का सघन संरक्षा निरीक्षण

संरक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

नागपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा?सिवनी?नैनपुर?ग्वारीघाट (जबलपुर) रेलखंड का सघन एवं व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण छिंदवाड़ा स्टेशन से प्रारंभ होकर विभिन्न स्टेशनों, ट्रैक संरचनाओं, पुलों, सिग्नलिंग व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का अवलोकन करते हुए ग्वारीघाट स्टेशन पर संपन्न हुआ।

निरीक्षण की शुरुआत छिंदवाड़ा स्टेशन से हुई, जहां महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पैनल रूम, रिले रूम, रनिंग रूम, अनुरक्षण सुविधाओं तथा स्वास्थ्य इकाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने नवनिर्मित रेलवे संस्थान एवं आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन किया। रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा कार्मिक विभाग द्वारा विकसित रेस्ट रूम बुकिंग ऐप का भी शुभारंभ किया गया।

निरीक्षण के दौरान छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू एवं स्टेशन सलाहकार समिति के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें रेल विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और संरक्षा सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई।

इसके बाद चौरई स्टेशन पर महाप्रबंधक ने कर्व, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, समपार फाटक का निरीक्षण कर ट्रैक संरचना एवं सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया और रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सिवनी स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन परिसर, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए नव-निर्मित विद्युत उपकेंद्र एवं सहायक ट्रैक मशीन विश्राम गृह का उद्घाटन किया। यहां सांसद श्रीमती भारती पारधी के साथ बैठक कर क्षेत्रीय जरूरतों एवं रेल सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के क्रम में नैनपुर में मंत्री सम्मतिया उइके (लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन) एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं को मजबूत करने और संरक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

महाप्रबंधक ने नैनपुर?ग्वारीघाट रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए परिचालन व्यवस्था, सिग्नलिंग प्रणाली, यात्री सुविधाओं और संरक्षा मानकों का सूक्ष्म अवलोकन किया।

ग्वारीघाट स्टेशन पर उन्होंने नवनिर्मित आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन किया तथा गुड्स शेड में लोडरों एवं कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेल संचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्वच्छता, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहित मुख्यालय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निरीक्षण संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा यात्री सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।