पाली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा, बोले—नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी 

पाली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा, बोले?नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

पाली सिटी मदन राठौड़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद एक दिवसीय दौरे पर पाली पधारे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक एवं प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूर्ण सम्मान, समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं के उत्थान, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

उन्होंने आगामी 21 अप्रैल को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए सभी विधानसभाओ मे पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति और जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंन कहा विश्व मे तेल सकट मे भी आमजन को राहत प्रदान की जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया की

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, महामंत्री भूपेंद्र सैनी, नाहर सिंह जोधा, अजीत मदान, जिला प्रभारी श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक पुष्पेंद्र रणावत, विधायक शोभा चौहान, लक्ष्मीनारायण दवे, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, विनीता सेठ, ज्ञानचंद्र पारख, लक्ष्मी सिरवी, करण सिंह नेतरा, मंशाराम परमार, दिग्विजय सिंह,राठोड नारायण कुमावत, भरत त्रिवेदी, त्रिलोक चौधरी, देवीलाल मेघवाल, राकेश पंवार, महेंद्र बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा सभी मडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी जिला पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण सहित उपस्थित रहे।