अंकुश रावत बने आयकर अधिकारी,साधू भैया ने दी बधाई

ऊंचाहार,रायबरेली।जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है कि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सावित्री पासी के सुपुत्र अंकुश रावत का चयन आयकर विभाग (Income Tax Department) में अधिकारी के पद पर हुआ है।इस बड़ी उपलब्धि से न केवल परिवार में खुशी का माहौल है,बल्कि पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर है।​इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय दिग्गज और भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह (साधू भैया) एनटीपीसी स्थित सावित्री पासी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने अंकुश रावत को मिठाई खिलाकर और अपना आशीर्वाद प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।साधू भैया ने इस मौके पर कहा कि अंकुश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सावित्री पासी ने इस स्नेहपूर्ण भेंट के लिए साधू भय्या का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने अंकुश को बधाई दी।