नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ऊंचाहार,रायबरेली।बुधवार 22 अप्रैलको नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय उपस्थित रहे,जिन्होंने नवनियुक्त नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले नामित सभासद शासन द्वारा नामित जिन तीन सदस्यों ने आज अपने पद की शपथ ली, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:ओम प्रकाश साहू (निवासी: गायत्री नगर, ऊंचाहार)तारकेश्वर मिश्रा (निवासी: बस स्टॉप, ऊंचाहार)जगतपाल पासी (निवासी: रेलवे क्रॉसिंग, ऊंचाहार)थे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) सिकंदरादित्य विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में निगोहा ग्राम प्रधान आशिष तिवारी,ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल के साथ-साथ नगर पंचायत के निर्वाचित सभासद राज गुप्ता,नरेंद्र गुप्ता और शैलेश गुप्ता सहित सभी सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय,अभिषेक पांडेय, जेके जायसवाल, राज जायसवाल और अभिषेक वर्मा भी कार्यक्रम के साक्षी बने।विधायक डॉ. मनोज पांडेय का संबोधन शपथ ग्रहण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो रहा है।उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।