हरदोई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले मंत्री असीम अरुण, विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का दिया परिचय, मोदी सरकार में महिला आरक्षण नारा नहीं, बल्कि हकीकत बना

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी मौजूद रहे।
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ?अटकाने और भटकाने? की राजनीति को समाप्त कर ?सेवा और समर्पण? के माध्यम से देशवासियों की अपेक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाली पीढ़ियों के लिए लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला मील का पत्थर है।
उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में रखा गया, जबकि मोदी सरकार ने इसे धरातल पर उतारा। संसद में संशोधन बिल के विरोध को उन्होंने विपक्ष की ?महिला विरोधी मानसिकता? करार दिया।
मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं रहा, बल्कि जमीनी हकीकत बना है। मुद्रा योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को ऋण मिला है, वहीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम आवास योजना के माध्यम से भी महिलाओं को विशेष लाभ मिला है।
उन्होंने ?ट्रिपल तलाक? की समाप्ति और ?मिशन शक्ति? जैसी योजनाओं को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में अहम कदम बताया।
प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, ओम वर्मा, अतुल सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।