पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का तांडव। अज्ञात चोरों ने लगातार एक माह के भीतर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जहानाबाद पुलिस को चुनौती दी है। अज्ञात चोरों के द्व

लोकेशन/थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का तांडव।

अज्ञात चोरों ने लगातार एक माह के भीतर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जहानाबाद पुलिस को चुनौती दी है।

अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर से लाखों के सोने चांदी के आभूषणों को किया गया चोरी।

चोरी की घटना का शिकार गृह स्वामी नरेंद्र गंगवार पुत्र लाखन सिंह अपनी पत्नी ममता देवी को लेकर अपनी ससुराल ग्राम गंगापुर थाना भुता जनपद बरेली में अपने घर के सभी दरवाजा पर ताला लगाकर गया हुआ था।

अज्ञात चोरों ने इसी का फायदा उठाया और बीती रात्रि किसी समय घर की छत पर चढ़कर तीन हटाकर घर में घुस गए और घर के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के आभूषणों को चोरी की घटना को अंजाम दिया।

इसके अलावा चोर घर में रखी 25000 की नकदी एवं बच्चों के कीमती कपड़े आदि सामान भी चोरी कर ले गए।

पीड़ित गृह स्वामी नरेंद्र कुमार गंगवार जब ससुराल से घर वापस आया तो घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई।

आपको बता दें उपरोक्त थाना जहानाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपनी दहशत मचा रखी है।

बहीं गांव मीरपुर में एक माह के भीतर तीन चोरियों की घटना को अंजाम देकर आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना रखा है।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद के ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मीरपुर मे चोरी की घटना घटी है।