बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरे अपने सुरों का जादू

गुरुग्राम। बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में 'ज़ेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाइट' का धमाकेदार आयोजन हुआ।

वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के चर्चित और लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ और अभिनय से दमदार प्रस्तुति दी। उन्होंने 'ढिंका चिका', 'जुम्मे की रात', 'आँख मारे ओ लड़की आँख मारे', 'मौजा ही मौजा', 'आपका क्या होगा जनाब-ए-आली', 'जिसको चाहे पागल कर दे' और 'ये शाम मस्तानी' जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों पर पूरी तरह समा बाँध दिया। मीका सिंह के फिल्मी गीतों पर दर्शक जमकर थिरके।

पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एमसीए, एमबीए, एम.टेक, बी.टेक, बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के मंच पर पहुँचने पर तालियों से उनका स्वागत किया।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर इस तरह सेलिब्रिटी नाइट के आयोजनों में बॉलीवुड के मशहूर गायकों और रैपर्स को बुलाया जाता है, जिनमें यो यो हनी सिंह, इक्का सिंह, बोहेमिया, मोहित चौहान, गिप्पी ग्रेवाल, डीजे अकील, परमीश वर्मा, बी प्राक, अभिनेत्री व डीजे उदिता गोस्वामी और सोनू निगम आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन भी आवश्यक है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से एफिलिएटेड (संबद्ध) कॉलेज है और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है। कॉलेज बाजार व उद्योग क्षेत्र की माँग के अनुसार रोजगारपरक नए कोर्सों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है, जिनमें बी.टेक में रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, तथा एम.टेक में सिविल में कंप्यूटर एडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।