...">

...">

...">

जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज में ‘रेलवन’ ऐप को लेकर जागरूकता एवं परामर्श अभियान आयोजित

जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज में "रेलवन" ऐप को लेकर जागरूकता एवं परामर्श अभियान आयोजित

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा "डिजिटल इंडिया" के विजन को आगे बढ़ाते हुए रेलवे के नए सुपर-ऐप "रेलवन (RailOne)"के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जम्मू स्थित जीजीएम साइंस कॉलेज में विशेष जागरूकता एवं परामर्श अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे के वाणिज्यिक विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऐप की उपयोगिता, विशेषताओं और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के तहत छात्रों को बताया गया कि अब रेलवे से जुड़ी कई सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स की आवश्यकता नहीं होगी। ?रेलवन? ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस देखने, भोजन ऑर्डर करने, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजीशन जानने और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट रेलवन ऐप के माध्यम से बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है, जिससे यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजीशन देखने और ?रेल मदद? के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही कॉलेज परिसर में मौजूद रेलवे टीम ने छात्रों को ऐप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने और मौजूदा RailConnect आईडी से लॉगिन करने में सीधे सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल का उद्देश्य रेलवे की डिजिटल सेवाओं को हर यात्री तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जम्मू जैसे पर्यटन प्रधान क्षेत्र में "रेलवन"ऐप यात्रियों और युवाओं के लिए एक डिजिटल साथी के रूप में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना तथा रेलवे सुविधाओं को और अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाना रहा।

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल