स्काई टावर में कंप्यूटर एसेसरीज का गोदाम में लगी आग फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू 

आगरा के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र संजय प्लेस स्थित स्काई टावर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंप्यूटर एसेसरीज के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

हरविंदर सिंह का एक्सट्रीम इंफोटेक के गोदाम आग लगी।गोदाम में बड़ी मात्रा में कंप्यूटर एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर पूरे मामले से अवगत कराया और जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान राजकुमार गुप्ता ने पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा और सहायता उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन भी नुकसान के आकलन और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।

संजय पैलेस कंप्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस सेंगर, विनय मित्तल चंद्रवीर फौजदार,अनिल रावत, चतुर्भुज तिवारी,भाजपा आगरा महामंत्री महेश शर्मा,उपाध्यक्ष मनमोहन कुशवाह,करुणा निधि गर्ग,मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि आदि उपस्थिति रहे।