दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर मेगा एसवीईईपी कार्यक्रम में प्रत्येक वोट के महत्व को किया उजागर

दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर मेगा एसवीईईपी कार्यक्रम में प्रत्येक वोट के महत्व को किया उजागर

मतदाताओं में जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को मज़बूत करने के एक अनोखे और सहयोगात्मक प्रयास के तहत, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने अपन हेरिटेज स्थल, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के माध्यम से, दार्जिलिंग के ज़िला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2026 को एक "मेगा एसवीईईपी" (सिस्ट्?मेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टि शिपेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य पश्चिम बंगाल विधानसभा (डब्ल्यूवीएलए), 2026 के आगामी आम चुनावों में सूचित और समावेशी भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

इस कार्यक्रम के तहत, गतिविधियों का एक प्रमुख चरण प्रतिष्ठित दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। स्टेशन परिसर में रेल अधिकारियों, ज़िला प्रशासन और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सभी ने एक जीवंत लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर क वोट के महत्व को बढ़ावा देने में एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ हुई, जिसके बाद एक पारंपरिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 'खादा' (सम्मान वस्त्र) भेंट की गई और दीप प्रज्वलित किया गया, जो मतदाताओं के बीच जागरूकता और ज्ञानोदय का प्रतीक थः ।। इस कार्यक्रम को एक शेरपा सांस्कृतिक दल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति ने न केवल स्थानीय समृद्ध विरासत को दर्शाया, बल्कि नागरिक दायित्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम स्थल पर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों और अधिकारियों ने सक्रियता से भाग लिया और नैतिक व जागरूक मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "डेमोक्रेसी एक्सप्रेस" को हरी झंडी दिखाई गई। यह डीएचआर की एक स्पेशल ट्रेन थी, जो मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर रवाना हुई। दार्जिलिंग से प्रतिष्ठित 'बतासिया लूप' तक की इस ट्रेन यात्रा ने विभिन्न समुदायों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार का प्रतीक बनकर, स्थानीय निवासियों और पर्यटको दोनों तक अपना संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की विरासत और लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए, इस पहल ने एक मनोरम यात्रा को जन जागरूकता के एक सशक्त माध्यम में सफलतापूर्वक बदल दिया। एनएफआर और जिला निर्वाचन प्राधिकरण के बीच यह सहयोग, मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्र के लोकतांत्रिक संरचना को सुदृढ़ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) उन राष्ट्रीय पहों को सहयोग करने को सदैव समर्पित है, जो जन जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देती हैं।

कपिंजल किशोर शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी