विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी ============== पवन विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का दौर

राजगढ़। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा (उज्जैन) द्वारा गुरुवार देर रात प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नई कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों से समाज के सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।घोषित सूची के अनुसार रामप्रसाद कारपेंटर (निवासी परोलीया, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़) एवं मुकेश विश्वकर्मा (लाटाहेड़ी, तलेन) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पवन विश्वकर्मा (नलखेड़ा, जिला आगर) को प्रदेश महासचिव, हेमंत विश्वकर्मा (इंदौर) एवं पप्पूलाल विश्वकर्मा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा रामनारायण विश्वकर्मा (आसरेटा, पचोर) एवं दशरथ शर्मा (रामनगर, तहसील मानसा, जिला नीमच) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। अशोक शर्मा (इंदौर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, दिनेश विश्वकर्मा (शाजापुर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री तथा पत्रकार सुनील कारपेंटर (भंडावद, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़) को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।नियुक्तियों के बाद समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद कारपेंटर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवन विश्वकर्मा के नेतृत्व में समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।