खासपुर जमुनियां  समसान घाट पर जाने के लिए रास्ते में बनाईं गई थी पुलिया निर्माण कार्य में किया गया घोटाला।

कलीनगर पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश

खासपुर जमुनियां समसान घाट पर जाने के लिए रास्ते में बनाईं गई थी पुलिया निर्माण कार्य में किया गया घोटाला।
तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम पंचायत खासपुर में पक्के रोड से समशान घाट तक जाने हेतु खड़ंजा यथा पुलिया निर्माण कार्य कराया गया था। जिसमें भूतपूर्व ग्राम प्रधान् वा ग्राम विकास अधिकारी और पूलिया निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कार्य कराते हुए सरकारी धन का दुरपयोग करते हुए लाखों रुपए का किया घोटाला । पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिया के ऊपर से कमबाईन मसीन निकलते हुए एक साइड में धस गई सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिया निर्माण कार्य कराते समय सीमेंट की मात्रा बहुत कम तथा रेत अधिक मात्रा में लगाया गया है। गनीमत रही कमपाईन मशीन पलटने से बाल बाल बची। मशीन पर सवार ड्राइवर आदि किसी को चोट नहीं आई है। कमबाइन मशीन कों निकालने के लिए हैडरा मशीन मंगवाया गया तब कहीं जाकर मशीन को निकाला गया।

पुलिया निर्माण कार्य में लगाई गई घटिया सामग्री की जांच कराकर रुपए का बंदरबांट करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाय।।

संवाददाता गुरदीप सिंह की खास खबर।