अंबेडकर जी की आपत्तिजनक AI तस्वीर वायरल,भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने की कार्रवाई की मांग

पूरनपुर। सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की कथित आपत्तिजनक AI से बनाई गई तस्वीर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार सागर ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पूरनपुर को शिकायती पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि "dharamveer 347" नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से एक युवक ने डॉ. अंबेडकर जी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्हें पैर छूते हुए दर्शाया गया है। आरोप है कि यह तस्वीर AI तकनीक का दुरुपयोग कर बनाई गई है, जिससे अंबेडकर अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
शुभम कुमार सागर ने कहा कि संविधान निर्माता का इस प्रकार अपमान पूरे देश का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रार्थना पत्र में पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।