*संवाद...">
*संवाद...">
*संवाद...">

एटा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में हुआ "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन।

*एटा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम का आयोजन।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*✍️

जलेसर/एटा:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, इसौली में ?नारी शक्ति वंदन? कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं अभिभावकों में नारी सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली निर्माण से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों एवं उपस्थित महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर एकता, सम्मान और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राखी देवी ने उपस्थित महिला अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ?नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रमुख शक्ति है। जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।? उन्होंने बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की कई महिला अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली बन गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवम अभिभावकों को जलपान कराया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में नारी सम्मान और जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ राखी देवी, सहायक अध्यपिका सुश्री कविता सिंह, श्रीमती स्वर्णलता सिंह, कार्यालय सहायक अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार (शिक्षक), रंजन, पूजा, गीता, बंटू, भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।