एटा/जलेसर: इसौली में ठेकेदार ने सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा, ग्रामीण और राहगीर परेशान, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

*एटा/जलेसर: इसौली में ठेकेदार ने सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा, ग्रामीण और राहगीर परेशान, आंदोलन की चेतावनी।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*✍️

जलेसर/एटा:

जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में मेला वाली मोड पर पिछले एक महीने से गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सात आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिसके चलते आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। इसौली जलेसर मार्ग पर रोजाना बालू और मोरम से भरे दर्जनों ओवर लोड डंपर इसौली होते हुए जलेसर और सिकंदरा राऊ के लिए निकलते हैं।जिसके कारण दिन में ज्यादातर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसौली निवासी दीन दयाल पाठक ने बताया कि मेरी दुकान के सामने सड़क पर गैस की पाइप लाइन के लिए गहरा गड्ढा पिछले 1 महीने से खोदकर छोड़ दिया है लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी आज तक इसमें पाइपलाइन नहीं डाली गई है। जिससे रोजाना बाइक सवार फिसलकर कर गिर रहे हैं और मेरी दुकान में काफी धूल जमा हो जाती है जो मेरे साथ ही ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का कारण बन रही है। इसौली निवासी बंटू सिंह ने बताया कि यहां पर ठेकेदार गड्ढा खोदकर छोड़ गया है उसके बाद वापस नहीं लौटा है। इसौली के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब ने बताया है कि गैस की पाइपलाइन के लिए ठेकेदार ने यह गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। पिछले एक महीने से इस गड्ढे की वजह से अनगिनत लोग फिसलकर गिर चुके हैं और कई लोग चोटिल भी हुए हैं। ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस समस्या का अति शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब, बंटू सिंह, राजू पाठक, दीनू पाठक, अजय कुमार पचौरी, रमाकांत पाठक, भोले पचौरी गुड्डू बाबा, राजबीर प्रधान, पुष्पेंद्र बघेल, बाले सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।