यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों व नई विशेष गाड़ियों का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त फेरों एवं नई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी दिनों में आनंद विहार टर्मिनल?खुर्दा रोड, गांधीधाम?मालदा टाउन तथा नई दिल्ली?सुपौल रूट पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

आनंद विहार टर्मिनल?खुर्दा रोड विशेष ट्रेन का अतिरिक्त फेरा

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल?खुर्दा रोड?आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष के एक-एक अतिरिक्त फेरे का संचालन किया जाएगा।

04066 आनंद विहार टर्मिनल से: 19 अप्रैल 2026 (रविवार) ? 01 फेरा

04065 खुर्दा रोड से: 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) ? 01 फेरा

ट्रेन संरचना: एसी तृतीय-4, स्लीपर-5, सामान्य-10, एसएलआर-1, एसएलआरडी-1 (कुल 21 कोच)

गांधीधाम?मालदा टाउन विशेष ट्रेन का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09463/09464 गांधीधाम ब.ला.?मालदा टाउन?गांधीधाम ब.ला. विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा।

09463 गांधीधाम ब.ला. से मालदा टाउन: 19 अप्रैल 2026 (रविवार) ? 01 फेरा

09464 मालदा टाउन से गांधीधाम ब.ला.: 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) ? 01 फेरा

ट्रेन संरचना: एसी द्वितीय-1, एसी तृतीय-2, स्लीपर-13, सामान्य-2, एसएलआरडी-2 (कुल 20 कोच)

यह ट्रेन समखियाली, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय, पटना, भागलपुर, साहिबगंज, न्यू फरक्का आदि प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नई दिल्ली?सुपौल आरक्षित विशेष ट्रेन का संचालन

इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली?सुपौल?नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा।

04072 नई दिल्ली से: प्रतिदिन, 17 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (85 फेरे)

(21 से 25 मई 2026 तक नहीं चलेगी)

04071 सुपौल से: प्रतिदिन, 19 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक (85 फेरे)

(23 से 27 मई 2026 तक नहीं चलेगी)

ट्रेन संरचना: एसी तृतीय-2, स्लीपर-8, सामान्य-4, एसएलआरडी-2 (कुल 16 कोच)

यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा आदि स्टेशनों से होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की समय-सारिणी एवं अपडेटेड जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।