प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य शुरू, पार्किंग पर अस्थायी रोक

प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चल रहे व्यापक पुनर्विकास कार्यों के तहत अब सिटी साइड पर भी निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य 15 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा।

निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक सिटी साइड स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों के लिए सिविल लाइंस साइड में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिन यात्रियों को वाहन पार्क करने की आवश्यकता होगी, वे सिविल लाइंस साइड की पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवधि में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें। साथ ही सिटी साइड पर भी वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के प्रयास जारी हैं और व्यवस्था तैयार होते ही वहां सीमित पार्किंग सुविधा पुनः शुरू कर दी जाएगी।

यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।