भुसावल-बडनेरा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

भुसावल-बडनेरा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे द्वारा भुसावल मंडल के भुसावल-बडनेरा रेलखंड पर पारस-गायगांव-अकोला स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं रेगुलेट रहेंगी।

प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैं?

गाड़ी संख्या 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर (23 अप्रैल 2026) मार्ग में काटेपूर्णा-शेगांव के बीच करीब 2 घंटे रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 22723 नांदेड-श्रीगंगानगर (23 अप्रैल 2026) अकोला स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी (22 अप्रैल 2026) अकोला स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद (22 अप्रैल 2026) अकोला स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।