डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज एकता मंच ने अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित तथा बच्चों को शिक्षित बनाने का लिया संकल्प
श्रीगंगानगर,डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज एकता मंच द्वारा जवाहरनगर थाना के सामने स्थित मेघवाल धर्मशाला में संविधान निर्माता भारत रत्न, दलितों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला प्रमुख दुलाराम ईन्दलिया तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता चरणदास कम्बोज, समाजसेवी महेश पेड़ीवाल, किसान नेता रिछपाल दुगेसर, नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, सहकारी समितियां निरीक्षक सन्दीप इंदौरा, जिला सहकार संघ अध्यक्ष शिव स्वामी, जिला साक्षरता अधिकारी अमरजीत सिंह लहर, तहसीलदार राहुल मेघवाल, नगर परिषद एईएन अमनदीप कौर, डॉ. अमृतपाल कौर, चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के सह आचार्य सोहनलाल, प्रिंसिपल संतोष, डॉ. टेकचंद, हेमराज केसरी, मंच अध्यक्ष किशोरी मेघवाल, अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुरेश नागर आदि गणमान्य व्यक्ति मंचासीन थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्र हित एवं समाज हित में अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भावना मेघवाल, 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भूमिका खण्डा एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा मंच द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के 100 विजेता प्रतिभागियों को स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन-सम्मान किया गया। सभी ने ?बाबा साहेब अमर रहे? के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। कुशल मंच संचालन अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुरेश नागर ने किया तथा अरविन्द जाटव ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविन्द जाटव, अरविन्द जोशी, लाल सिंह मट्टू, परमजीत सिंह, दिनेश शर्मा, विष्णु मेघवाल, कश्मीरीलाल इन्दौरा, कृष्णा जाटव, भोलूराम इन्दौरा, राजेश महेन्द्रा, रोहिताश महेन्द्रा, शिव भाटी, गणेश दास पीओपी, मदन डाबी, रामजीलाल जाटव, विजय सौलंकी, सीताराम पासवान, कस्तुरीलाल जस्सल, गुलशन शर्मा, सोहनलाल नायक, रघुवीर परिहार, नंदराम मेघवाल सरपंच, शिवलाल सैन, धर्मेन्द्र मौर्य, किशोरी सिवान, राजेश नागर सहित सैंकड़ों की संख्या में दलित समाज एवं सर्व समाज से महिलाएं-पुरुष व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।