पयागपुर में चोरों ने सेना के जवानों के घर समेत दो घरों को बनाया निशाना।

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के सहसरावा गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।अभी घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया और अंदर के कमरे का ताला तोड़ दिया । चोरों ने घर के कमरों को खंगालते हुए वहाँ रखी अलमारी एवं बक्सा का ताला तोड़कर नक़दी एवं ज़ेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया भुक्तभोगियों के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का ज़ेवर एवं नक़दी की चोरी हुई है चोरों ने नकदी, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा इन्हें के पड़ोसी शिवराम बर्मा के घर पर भी चोरों ने धावा बोला जहाँ नौ इंच की मोटी दीवार की सेंध काटकर चोर अंदर घुसे और वहाँ बक्से में रखे हुए मटरमाला सोने की एवं नक़दी कुल मिलाकर लगभग 2, लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाने पर तहरीर दी हैं।जिस घर में चोरी हुई, वह राधाकृष्ण मिस्र का है जिनके के तीन बेटे एSSB एवं सेना मैं जवान हैं।घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है मौक़े पर पुलिस ने जाँच की है जल्द ही घटना का ख़ुलासा किया जाएगा।