वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनवाया अपने हुनर का लोहा। वार्षिकोत्सव में बच्चों की अनुपम छटा देख मंत्रमुग्ध हुये लोग। 

प्रा० वि० शिवशंकर पुरवा में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।

पयागपुर (बहराइच) : प्राथमिक विद्यालय शिवशंकर पुरवा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।प्रधान शिक्षक दीनानाथ दीक्षित के संयोजन में आयोजित वार्षिकोत्सव शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा गौरी, प्रियांशी, अंशू ने "हे शारदे माँ" सरस्वती वंदना के साथ किया।बच्चों द्वारा स्वागत गीत के बाद नशा मुक्ति एकांकी तथा पापा शराब मत पीना के प्रस्तुति द्वारा नशा की दूरी से बचने और अंधेर नगरी अनबूझ राजा नाटक से सभी को शिक्षित होने के महत्व का संदेश दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत परशुराम और श्रवण कुमार के संवाद से सभी के बराबर होने का संदेश दिया।नन्ही राजकुमारी, हां में हां, इन द जू अंग्रेजी में व जयतु स्वच्छता संस्कृत में भाषा में नाटक ,पापा मेरे पापा, ,इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किये।बच्चों ने सभी जिलों का नाम ,विश्व के सभी देशों का नाम आदि प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुये विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों में असीम प्रतिभायें है।ऐसे आयोजन उन्हें निखरने का अवसर प्रदान करती हैं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक आनन्द विहारी शुक्ल,सुनील पाण्डेय शिक्षा मित्र नेता अजय कुमार शुक्ला,नवल कुमार पाठक, पंकज प्रकाश मिश्रा, बाबू लाल, राकेश कुमार यादव, राम कुमार गुप्ता, प्रतिमा रानी , रजनी मिश्रा,व तमाम अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।