भाजपा कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, हरदोई में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं, महिला आरक्षण को लेकर व्यक्त की प्रसन्नता 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलनका सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महिला आरक्षण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और यह विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वर्ष 2023 में नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में शुरुआत की गई थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की, जिसके तहत 15 से 20 अप्रैल तक जनपद की प्रत्येक विधानसभा में नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, श्रृंखला, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेस कॉन्फ्रेंस, पॉडकास्ट, नारी शक्ति मार्च व विजय दौड़ आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक सौरभ सिंह गौर ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, रामनंदिनी, नगर मंत्री प्रियंका सिंह, निधि सिंह, बाबी ओमर, निरमा देवी, शोभना सिंह, सुहाना जैन, पारिषा तिवारी, चेतना शुक्ला, पुष्पा देवी, रीना गुप्ता, अनुपमा सिंह सहित जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सौरभ गौर, निर्देश राजपूत, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, गंगेश पाठक, मुकुल सिंह, प्रदुमन आनंद मिश्रा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।