जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने इंटरनेशनल पैरा-आर्चर पायल नाग को किया सम्मानित

एलजी मनोज सिन्हा ने इंटरनेशनल पैरा-आर्चर पायल नाग को किया सम्मानित

बैंकॉक में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10 अप्रैल को लोक भवन में इंटरनेशनल पैरा-आर्चर पायल नाग को सम्मानित किया। उपराज्यपाल ने पायल नाग को बैंकॉक में आयोजित World Archery Para Series 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई दी।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पायल नाग की यह उपलब्धि पूरे देश और जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, आर्चरी कोच अभिलाषा चौधरी सहित श्राइन बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपराज्यपाल ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ही उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।