11 से 15 अप्रैल तक चलेगी विशेष कटरा-श्रीनगर-कटरा ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कटरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग द्वारा कटरा-श्रीनगर-कटरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04679/80 का संचालन 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाएगा।

यह विशेष ट्रेन सामान्य श्रेणी, स्लीपर और 3 एसी कोच के साथ चलेगी। रेलवे के अनुसार स्लीपर कोच का किराया लगभग 240 रुपये तथा 3 एसी कोच का किराया लगभग 780 रुपये निर्धारित किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के मुताबिक अभी भी दोनों दिशाओं में प्रत्येक ट्रेन में करीब 200 आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

रेलवे ने यात्रियों से यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकें।