अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पाक तस्करों ने ड्रोन से गिराई हेरोइन, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के दिशा-निर्देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियारों की धरपकड़ तथा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत 06 अप्रैल 2026 को श्रीकरणपुर पुलिस थाना में तैनात एसआई माला सिंह ने अपनी पुलिस टीम व बीएसएफ की 163 बटालियन के एसआई एंव बीएसएफ की 3 एफसी चौकी प्रभारी अतुल शर्मा व बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने अज्ञात आरोपियों से ड्रोन द्वारा पाकिस्तान से मंगवाई गई 2 किलो 340 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक काले रंग का बैग, एक जैकेट, एक गर्म शॉल, एक लोवर, दो जोड़ी जुते बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मु.नं. 76/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कर मालमले जांच समेजा कोठी थाना अधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई थी।

इस मामले में 08 अप्रैल 2026 देर शाम को जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने थाना स्टाफ की गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एंव मुखबीर की सूचना पर इस मामले में लिप्त चार आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि तस्करी के इस मामले में गुरचरण सिंह उर्फ राजू पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव रामपुरा राईका, राजेद्र सिंह उर्फ जिंद्र पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव बिटला, मनदीप उर्फ मनी पुत्र लाल सिंह निवासी गांव रायपुर गुजरा पुलिस थाना मेंहतपुर तहसील जिला जालंधर पंजाब व नरेंद सिंह उर्फ काका पुत्र छिन्द्र सिंह निवासी काटगढ पुलिस थाना चक बरोका तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जप्त किया गया है। इस प्रकरण में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है।

पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।